Skip to content
Saturday, 1 August 2026 सरकारी योजना की सबसे तेज़ जानकारी

rgnpublicschool.in

Post Office की PPF स्कीम में हर साल ₹50,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिल

Post Office की PPF स्कीम में हर साल ₹50,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिल

Post Office PPF Scheme: पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ एक लोकप्रिय बचत योजना है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। पीपीएफ स्कीम पर अभी 7.1 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। पीपीएफ स्कीम के तहत आपको एक साल में कम से कम एक बार पैसे जमा करना होता है। आप चाहें तो पीपीएफ खाते में हर साल एकमुश्त पैसा जमा कर सकते हैं या फिर किस्तों में भी पैसा जमा कराया जा सकता है। पीपीएफ खाते में एक साल में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। अगर आप किस्तों में पैसा जमा कर रहे हैं तो आप महज 50 रुपये की भी किस्त बनवा सकते हैं।

15 साल में मैच्यॉर हो जाता है पीपीएफ अकाउंट


पीपीएफ खाता 15 साल में मैच्यॉर हो जाता है। लेकिन आप चाहें तो एक फॉर्म भरकर इसे 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़वा सकते हैं। पीपीएफ खाते को किसी भी बैंक में खुलवाया जा सकता है। आप चाहें तो अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर भी पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप अपने पीपीएफ खाते में हर साल 50,000 रुपये जमा करते हैं तो 15 साल बाद यानी मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 13,56,070 रुपये मिलेंगे। बताते चलें कि इसमें आपके निवेश के 7,50,000 रुपये और ब्याज के 6,06,070 रुपये शामिल हैं।

पीपीएफ खाते पर मिलती है लोन की सुविधा

पीपीएफ खाते को लेकर आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा। अगर आप एक साल में कम से कम 500 रुपये भी जमा नहीं करते हैं तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, इसे जुर्माना देकर दोबारा एक्टिव कराया जा सकता है। पीपीएफ खाते के साथ आपको लोन की भी सुविधा मिलती है। जैसा कि हमने आपको बताया कि पीपीएफ एक सरकारी स्कीम है। लिहाजा, इस खाते में जमा किया जाने वाला आपका एक-एक पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। पीपीएफ खाता खुलवाने के बाद आप 5 साल से पहले पैसे नहीं निकाल सकते हैं। 5 साल के बाद कुछ खास परिस्थितियों जैसे- गंभीर बीमारी, बच्चों की पढ़ाई के लिए ही पीपीएफ खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं।

इससे जुड़ी अन्य योजनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *