Skip to content
Saturday, 1 August 2026 सरकारी योजना की सबसे तेज़ जानकारी

rgnpublicschool.in

RRB Group D Exam Dates : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, जानें एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड कब

RRB Group D Exam Dates : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, जानें एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड कब

Exam Dates : रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा आरआरबी ग्रुप डी 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी और दिसंबर अंत तक चलेगी। इस परीक्षा से रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती होगी। रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी व डेट डिटेल्स ( RRB Group D Exam City , Date ) परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होगी। एग्जाम सिटी व डेट के साथ एससी व एसटी वर्ग की ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी होगी। वहीं उम्मीदवार के एडमिट कार्ड उनकी परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले जारी होंगे। अभ्यर्थी अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड व एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिस से अनुमान लगाया जा सकता है कि रेलवे ग्रुप डी उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी 7 नवंबर या 8 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। वहीं 17 नवंबर को जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट – सीबीटी ) होगी, उनके एडमिट कार्ड 13 या 14 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। ऐसे में एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को अपना ऑरिजनल आधार कार्ड या ई वेरिफाइड आधार कार्ड का प्रिंट आउट भी साथ लेना जाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्होंने पहले से आधार वेरिफिकेशन नहीं किया है, तो वे rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करके अपनी पहचान ऑथेंटिकेट करें ताकि परीक्षा केंद्र में आसानी से प्रवेश हो सके। जिन्होंने आवेदन जमा करने के दौरान अपना आधार सत्यापित किया है, वे परीक्षा केंद्र पर आने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में हो ताकि असुविधा से बचा जा सके।

ग्रुप डी भर्ती के जरिए रेलवे में
असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के पद भरे जाएंगे।

सीबीटी पैटर्न
सीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा

इससे जुड़ी अन्य योजनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *